पाली : पकड़ा गया 21 वर्षीय वाहन चोर, नशे की लत पूरी करने के लिए करता था चोरियां, 9 बाइक बरामद
By: Ankur Thu, 04 Mar 2021 11:41:05
पाली व जाेधपुर जिले बीते कुछ महीनों से बाइक चोरी की वारदातें सामने आ रही थी जिसपर कारवाई करते हुए जैतारण थाना पुलिस ने 21 वर्षीय आराेपी विनोद पुत्र दलाराम मेघवाल निवासी भोमिया का कैरा, भावी-बिलाड़ा काे गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरियां करता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 9 बाइक बरामद की है।
एसपी कालूराम रावत ने बताया कि सुपरविजन में जैतारण थाना प्रभारी सहदेव चाैधरी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर 9 बाइक बरामद की। आराेपी विनाेद ने पाली जिले के निमाज निवासी राजीव चाैधरी की बाइक काे 21 फरवरी काे जैतारण के बस बस स्टैंड से चाेरी की। वारदात के बाद जैतारण एसएचओ सहदेव चाैधरी के साथ टीम ने आराेपी काे गिरफ्तार किया। आराेपी ने जैतारण, रायपुर, बिलाडा, सोजत सिटी, निमाज, साेजत माेड़भटटा, सोजत मैन बाजार, पिपाड़ से भी बाइक चोरी की वारदात करना कबूल किया।
ये भी पढ़े :
# Delhi Corona Vaccination Update:आज कोरोना का टीका लगवाएंगे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
# देश में बुधवार को मिले 17,425 कोरोना मरीज; महाराष्ट्र में 4 महीने बाद रिकॉर्ड संक्रमित बढ़े
# Udaipur News: हाथ पैर बांधे, मुंह पर टेप लगाया और फिर काट दी महिला की गर्दन; तीन संदिग्ध गिरफ्तार
# हेरिटेज होटल के 'कमरा नंबर 302' में मिली युवती की लाश, फेसबुक फ्रेंड से मिलने पहुंची थी